सीजन की पहली धुंध ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों की उड़ानें भी रोक दी। 10 फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी, वहीं 11 फ्लाइट लेट हुईं।
श्रीनगर में बर्फबारी के कारण फ्लाइट कैंसिल हुई, जबकि धुंध अधिक होने के कारण दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट देरी से आईं। सुबह 8.10 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 12.35 बजे स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12.55 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रहीं।
वहीं, दोपहर एक बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 3 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 4.10 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 1.30 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, एयर इंडिया की सुबह 9.40 बजे लेह जाने वाली फ्लाइट और शाम को 5.45 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गईं।
यह फ्लाइट रहीं लेट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट देरी से उड़ीं। सुबह 8.15 बजे इंडिगो की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 1.25 बजे, सुबह 10.50 बजे एयर इंडिया की पुणे जाने वाली फ्लाइट 2 बजे, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3 बजे, एयर इंडिया की 12.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3.40 पर देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि धुंध और कम दृश्यता के कारण फ्लाइट का संचालन बाधित रहा है।
इंडिगो की दोपहर 12.45 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2.45 बजे, दोपहर 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 4.30 बजे, शाम को 4.15 बजे दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 5 बजे, शाम 4.35 बजे इंडिगो की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 5.30 बजे, दोपहर बाद 3.35 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5 बजे, शाम 4.10 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5.10 बजे, दोपहर बाद 3.20 बजे जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट 5 बजे दिल्ली गई।