फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा करने के शौकीन लोगों के लिए बहुत बड़ी गुड न्यूज

Mon, 02 May 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एयर फ्लाइट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब लोग चंडीगढ़ से दिल्ली, मुंबई के अलावा अन्य बड़े शहरों के ‌लिए भी फ्लाइट ले सकते हैं। भारत की सबसे तेजी से बढ़ती हुई फुल सर्विस एयरलाइन विस्तारा ने सोमवार को चंडीगढ़ से दिल्ली और हैदराबाद के लिए कनेक्टिविटी की फ्लाइट शुरू कर दी है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए दोपहर बाद 3.20 बजे उड़ान भरी। यह फ्लाइट दिल्ली 4.20 बजे पहुंची। वहीं हैदराबाद यह रात को 7.20 बजे पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार को होटल ताज में लॉच इवेंट के दौरान विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी एवं कामर्शियल ऑफिसर संजीव कपूर ने बताया कि नई विमान सेवा वाया दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ से बेंगलुरू, पुणे, मुंबई, भुवनेश्वर और अहमदाबाद को जोडे़गी। अंतर्राष्ट्रीय यात्री टी3 दिल्ली पर विस्तारा के हब द्वारा विश्व के अन्य स्थानों से भी जुड सकेंगे।  विस्तारा के 12 ग्लोबल इंटरलाईन एयरलाईन पार्टनरों के साथ उनकी ओवरसीज यात्रा भी काफी आसान बन जाएगी।

चंडीगढ़ अब विस्तारा की विश्वस्तरीय यात्रा सेवाओं का नया अनुभव प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ उत्तर भारत का एक प्रमुख बाजार है। यह पंजाब और हरियाणा के बीच हिमालय की तराई में स्थित होने और अपनी विश्वस्तरीय सेवाओं एवं भौगोलिक महत्व के चलते बिज़नेस एवं टूरिजम का केंद्र भी है। हाल ही में शुरु किए गए इंटीग्रेटेड पैसेंजर टर्मिनल एवं यहां से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरु करने की भारत सरकार की योजना के चलते चंडीगढ़ में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी एवं कामर्शियल ऑफिसर संजीव कपूर ने बताया कोलकाता के लिए भी यहां से फ्लाइट का संचालन अगले महीने से किया जाएगा। इसके लिए हमारी बात एयरपोर्ट अथॉरिटी से चल रही है। अगर इसकी परमिशन हमें मिली तो इसे हम जल्द ही शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें