एलओसी पर चल रहे तनाव के मद्देनजर ज2हां आर्मी पूरी तरह से अलर्ट है, वहीं पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए अब भारतीय वायु सेना ने कमर कस ली है। बठिंडा के भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मिग-21 से उड़ान भरी। उनके साथ चार और विमान भी थे।
उन्होंने काफी देर तक आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। हवाई दौरे के बाद उन्होंने वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत चंडीगढ़, अंबाला, सिरसा, बठिंडा, अमृतसर, अवंतीपुर, हलवारा, हिंडन, लेह, पालम, पठानकोट, पठानकोट, सरसावा, सियाचिन, उधमपुर व श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन आते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को बठिंडा पहुंचे वायुसेना प्रमुख तीन दिन तक यहां रहे।