इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से मुंबई के लिए दो फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। इनकी टाइमिंग और शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 27 अक्तूबर से चंडीगढ़ से मुंबई के बीच रोजाना एयर एशिया की दो नई फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।
इनमें फ्लाइट संख्या आई-5 315 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8.28 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिन में 12.40 बजे लैंड करेगी। वहीं चंडीगढ़ से मुंबई के लिए दिन में 1.45 बजे उड़ान भरेगी और मुंबई एयरपोर्ट पर 15.50 बजे लैंड करेगी।
वहीं दूसरी फ्लाइट आई-5 481 मुंबई से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3.00 बजे उड़ेगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शाम 6.50 बजे लैंड करेगी। वहीं चंडीगढ़ से फ्लाइट संख्या आई-5 482 चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 7.20 बजे रवाना होगी और मुंबई में रात 11.10 बजे लैंड करेगी।