स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से शनिवार को थ्री बीआरडी में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस दौरान सोसायटी के विशेषज्ञों ने एड्स और एचआईवी के लिए फैली भ्रांतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। एड्स के लिए असली वैक्सीन जागरूकता है।
यदि लोग जागरूक हैं तो यह उन्हें छू भी नहीं सकती। एड्स से संबंधित बीमारियों के लिए बाजार में अब कई अच्छी दवाएं आ चुकी हैं। इन दवाओं के लेने से एड्स पीड़ित मरीज भी सामान्य जीवन जी सकता है।
इस मौके कलाकारों ने एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। वर्कशाप में एयर कमांडर और एयरफोर्स कमांडिग ऑफिसर एके बरिक ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
वर्कशॉप में एयरफोर्स के कर्मियों, उनके परिजन और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा एयरफोर्स स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट तनुजा ने कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर विंग कमांडर आर मोहंती, विंग कमांडर एस याजदानी, कमलजीत सिंह, मनप्रीत कौर, अनिल कुमार यादव सहित आदि मौजूद रहे।