फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: एडेड कॉलेज शिक्षकों ने एमसीएम कॉलेज में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सात एडेड कॉलेजों के शिक्षकों की ओर से डेढ़ हफ्ते से सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू करवाने को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में शिक्षकों ने एमसीएम डीएवी कॉलेज में मंगलवार को दोपहर दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक संयुक्त धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। इसमें गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षकों ने इस सप्ताह से कक्षाएं लगानी शुरू कर दी हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। कक्षाएं लगाने के बाद दोपहर के समय शिक्षक अपनी मांगों लेकर दो घंटे धरने पर बैठ रहे हैं। इसमें कॉलेजों के छात्र संगठन भी शिक्षकों का समर्थन कर रहे हैं। शिक्षकों के मुद्दों में यूजीसी के सीधे कार्यान्वयन में देरी, लंबित सीएएस प्रोन्नति सहित विनियम, सरकारी कॉलेजों के बराबर सभी लाभ और भत्ते देना और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान प्रदान करना शामिल है। एमसीएम डीएवी कॉलेज की अध्यक्ष डॉ. नीला ने कहा कि अधिकारियों को उनके मुद्दों को हल करना चाहिए और यूजीसी के दिशा-निर्देशों का सही अर्थ में पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें