फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इनकम दोगुनी करना चाहते हैं, ये टेक्निक आएगी बड़े काम

Sun, 20 Nov 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फूड प्रोसेसिंग
विज्ञापन
अगर आप अपनी इनकम दोगुनी करना चाहते हैं तो ये टेक्निक आपके बड़े काम आ सकती है। बात हो रही है फूड प्रोसेसिंग की। अगली पीढ़ी के लिए प्रोसेस्ड फूड उसी तरह से हैं, जैसे 100 साल पहले लोगों के लिए आधुनिक भोजन था। सीआईआई एग्रो टेक 2016 की शुरुआत के पहले दिन ‘फूड प्रोसेसिंग’ पर हुई कांफ्रेंस में इस विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुख्यातिथि आशीष बहुगुणा, चेयरपर्सन फूड एंड सेफ्टी स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने कहा कि ‘खाद्य सुरक्षा, एक महत्वपूर्ण कारक है, जिसे फूड प्रोसेसिंग की मूल्य शृंखला में शामिल किया गया है। हम लगातार ऐसे मानक तय करने और अकुशलताओं को कुशलता में बदलने के लिए प्रयासरत हैं, जिनसे छोटे खेतों वाले किसानों को भी अपनी आय बेहतर बनाने में मदद मिले।’

राकेश भारती मित्तल, उपाध्यक्ष सीआईआई और वाइस चेयरमैन भारती इंटरप्राइजेस लिमिटेड ने कहा कि कृषि में आखिरी बड़ी विकासात्मक घटना हरित क्रांति रही है। वैश्विक मानकों को अपनाने में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र काफी पीछे रह गया है, विशेषकर जल्द खराब होने वाले फल-सब्जियों में भी हम काफी पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बेहतरीन अवसर और रोजगार बढ़ाने वाली तकनीक

फूड प्रोसेसिंग
फूड प्रोसेसिंग के साथ हमारे लिए एक बेहतर अवसर है कि हम अवशिष्ट को भी अच्छी तरह से संभाल सकें। इससे नए रोजगार भी पैदा होंगे। सरकार ने रिटेल क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति प्रदान कर दी है और ऐसे में भारतीय निजी क्षेत्र भी इसमें बड़ा निवेश करेगा।’

रूमझुम चटर्जी, चेयरपर्सन सीआईआई (नॉर्दर्न रीजन) और ग्रुप मैनेजमेंट डायरेक्टर, फीडबैक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि ‘भारत जैसे देश में कृषि एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसमें 58 प्रतिशत से अधिक आबादी ग्रामीण आबादी है और ये प्रमुख तौर पर कृषि पर ही निर्भर है।

मेक इन इंडिया और 2020 तक किसानों की आय को दोगुना करने, देश के प्रमुख लक्ष्य हैं। हम जैसे जैसे उत्पादन बढ़ाएंगे, फूड प्रोसेसिंग उद्योग भी अधिक इनपुट को संभालने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। सरकार ने 2025 तक फूड प्रोसेसिंग से होने वाले कुल उत्पादन में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी का एक बड़ा लक्ष्य तय किया है और हमें इस लक्ष्य को पूरा करना है।’

इस मौके पर पराग गुप्ता, संयुक्त सचिव केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और गोकुल पटनायक, चेयरमैन सीआईआई एग्रो टैक 2016 कांफ्रेंसज व चेयरमैन, ग्लोबल एग्री सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने भी लोगों को संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें