फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा की टिप्पणी पर मंत्री जी का शायराना अंदाज

Sun, 02 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।’ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टिप्पणी का जवाब कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कुछ इस तरह शायराना अंदाज में किया।
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि सरकार के सारे पहिए व अलाइमेंट ओके हैं। शनिवार को डीआरडीए हॉल में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम कहने का ही होता है। अब हुड्डा सरकार के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो और क्या करेंगे।

बता दें कि बीजेपी सरकार के मंत्रियों द्वारा आपस में विरोधाभाषी बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टिप्पणी की थी कि सरकार के सारे पहिए एक दिशा में नहीं चल रहे हैं। इस पर धनखड़ ने कहा कि बीजेपी सरकार के सभी पहिए व अलाइमेंट ओके हैं तथा सरकार सही दिशा में चल रही है।
विज्ञापन


सीआईडी सरकार के लिए करती है काम
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की जासूसी मामले में उन्होंने कहा कि सीआईडी सरकार के लिए ही काम करती है। मंत्री हर व्यक्ति या जगह पर नजर नहीं रख सकता है, इसलिए सीआईडी कर्मी काम करते हैं। यह सरकार व मंत्रियों के हित में होता है। किसी को भी कोई शिकायत हो तो पहले उसे मुखिया के संज्ञान में लाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें