फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पहुंची ‘खेती बचाओ यात्रा’, राहुल गांधी बोले- मोदी को किसानों की शक्ति का अंदाजा नहीं

Mon, 05 Oct 2020 04:05 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, संगरूर/पटियाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

'खेती बचाओ यात्रा' के दूसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के संगरूर पहुंचे। संगरूर के महावीर चौक में राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार काले कानून बनाकर किसानों की आजादी छीनना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


संगरूर से भवानीगढ़ तक का 18 किलोमीटर का रास्ता कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर पर तय किया। रविवार की तरह आज भी पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के ट्रैक्टर का स्टीयरिंग संभाला। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, राणा सोढ़ी, बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और धुरी विधायक दलबीर सिंह गोल्डी मौजूद रहे।  


                                           

महावीर चौक में राहुल गांधी ने कहा कि आज मसला किसान और मजदूर का नहीं बल्कि पूरे देश का है। केंद्र सरकार की शह पर अडानी और अंबानी देश के किसानों की जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार के जीएसटी और नोटबंदी ने देश के लोगों और अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


अब तीन कृषि कानूनों के जरिये केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। आज ज्यादा साइलो और मंडी बनाने की जरूरत है। पीडीएस सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं कर रहे हैं। वह अडानी और अंबानी के लिए जमीन साफ कर रहे हैं। आने वाले समय में देश में रोजगार देने वाला सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि जब देश में कोरोना महामारी फैली हुई है तो ऐसे में कृषि कानून लाने की क्या जल्दी थी। 

वहीं रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं और इसके लागू होने से पंजाब के किसान ही नहीं बल्कि खेती से जुड़े तमाम लोग बुरी तरह से प्रभावित होंगे। पंजाब सरकार को चाहे पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाना पड़े या सुप्रीम कोर्ट जाना पड़े लेकिन किसी भी सूरत में कृषि कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा।

किसने कहा कि कानून में संशोधन नहीं हो सकता: कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कानून बन चुका है। दोनों सदनों में वह पारित हो चुका है। राष्ट्रपति की मुहर लग चुकी है लेकिन किसने कहा कि कानून में संशोधन नहीं हो सकता। मेरी दुआ है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें, ताकि वे इस काले कानून को रद्द कर किसानों को राहत प्रदान करें। कानून में बदलाव संभव हैं, जरूरत बस कोशिश करने की होती है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार हमेशा किसानों के लिए खड़ी है

कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में देश के लोगों को एकजुट होकर रोष प्रदर्शन करने की जरूरत है, ताकि पंजाब सहित अन्य खेती प्रधान राज्यों के साथ-साथ देश की आर्थिकता को तबाह होने से बचाया जा सके। मोदी सरकार द्वारा पारित काले खेती कानूनों के लागू होने से खेती प्रधान राज्यों के किसान, आढ़ती, मजदूर और इस क्षेत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों का भविष्य तबाह हो जाएगा।
 
कृषि ही देश की आर्थिक स्थिति का आधार है और केंद्र यह कानून पास कर देश की आर्थिकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसका सीधा फायदा कारपोरेट घरानों को होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हमेशा किसानों के लिए खड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें