फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई, सेक्टर 17 के शोरूम में फिर आग

Thu, 21 Aug 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 17 में आग लगने का सिलसिला जारी है।  एक बार फिर बुधवार देर शाम यहां आग लगी। हालांकि समय रहते इस आग को बुझा लिया गया। यदि देर रात आग लगती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


सेक्टर 17 के 85-86 शोरूम के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी । बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग कूलर में लगी थी। देर शाम होने की वजह से वहां लोगों की भीड़ थी।

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। और समय रहते आग पर काबू पा लिया है। यदि यह आग देर रात लगती तो आग भीषण रूप धारण कर सकती थी।

...तो भयंकर हादसा हो सकता था

सेक्टर 17 में यदि देर रात आग लगती तो भयंकर हादसा हो सकता था। दरअसल जहां आग लगी वहां फायर‌ ब्रिडेड की गाड़ी के पहुंचने का रास्ता ही नहीं है।

हादसे वाली बिल्डिंग के ठीक सामने मल्टी लेवल पार्किंग बन रही है। इसकी वजह से वहां गाड़ियों के आने जाने का रास्ता बंद है। इसी वजह से शो रूम में लगी आग फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाल्टी के सहारे काबू पाया। रास्ता बंद होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को हादसे वाली जगह से काफी दूर खड़ी की गई थी।

सेक्टर 17 थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल और नीलम चौकी इंचार्ज सोहनलाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

सेक्टर 17 में आग लगने का सिलसिला जारी

कुछ माह पहले ही सेक्टर 17 के ना‌इलिट बिल्डिंग में आग लगी थी। इस आग में पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई थी। आग लगने का खामियाजा आसपास की बिल्डिंग और चंडीगढ़ के बिजली पानी उपभोक्ताओं को भी उठाना पड़ा।

इसी सेक्टर में स्थित सिंडीकेट बैंक में भी भीषण आग लगने से काफी क्षति उठानी पड़ी थी। इसके अलावा यहां आग की दो-तीन घटनाएं और घट चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें