फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी और आरती मेहरा को दूसरी बार कोर्ट नोटिस

Wed, 09 Apr 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की भारत विजय रैली के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा द्वारा महात्मा गांधी पर दिए गए बयान के मामले में सिविल जज सुखदा प्रीतम की अदालत में दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बताया गया कि चार अप्रैल को जारी किए गए नोटिस का भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आरती मेहरा को सर्वे नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोबारा नोटिस जारी कर 17 को पेश होने को कहा

पहली बार भेजी गई नोटिस नहीं मिलने की वजह से अदालत ने मामले में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आरती मेहरा को दोबारा से नोटिस जारी किया है।

अदालत ने मामले में दोनों को 17 अप्रैल को पेश होकर पक्ष रखने के लिए कहा है। इस मामले में पिछले मंगलवार को ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के एक वकील ने सिविल जज सुखदा प्रीतम की अदालत में अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन

इसलिए वकील ने डाली थी याचिका

भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के समर्थन में 29 मार्च को सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में भारत विजय रैली का आयोजन किया गया था। इसमें मोदी भी आए थे। याचिकाकर्ता ने रैली के दौरान आरती मेहरा द्वारा कहे गए स्लोगन ‘मजबूरी का नाम महात्मा गांधी, मजबूती का नाम नरेंद्र मोदी’ के खिलाफ याचिका दायर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें