फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर पंजाब के फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच बवाल, इंटरनेट सेवाएं बंद

Sun, 15 Apr 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

देशभर में आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर पंजाब के फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात कपूरथला जिले के फगवाड़ा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को लेकर अफवाह फैल गई कि कुछ लोग उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तोड़फोड़ करने की यह अफवाग आग की तरह चौरों ओर फैल गई। इसके बाद भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग आंबेडकर की मूर्ति स्थल के पास इकट्ठा हो गए। वहीं कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोग भी वहां जमा हो गए। इसके बाद मामला बिगड़ते देर नहीं लगी। 

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो समूहों में हुई हिंसा के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पंजाब सरकार ने कपूरथला, जलंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर में इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें