फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को अज्ञात शख्स ने मारी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती

Sun, 15 Apr 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

 पंजाब के नामी सिंगर परमीश वर्मा को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहाली के सैक्टर 91 में देर रात सिंगर परमीश वर्मा को अज्ञात लोगों ने गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परमीश को घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। 

वहीं एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा 'गाल नहीं कड़नी' गाने से सुर्खियों में छाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें