फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक माई ट्रिप के नाम पर 6.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7 निवासी एक रिटायर आईएएस से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने तिरुपति बालाजी की एयर टिकट बुक करने के नाम पर रिटायर्ड आईएएस से 6,60,861 रुपये की ठगी कर ली। रिटायर आईएएस ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस की शाखा साइबर सेल को दी है। साइबर सेल ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-7 निवासी देवा भारतीय रेड्डी अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-7 में रहते हैं। उन्हें अपनी पत्नी सहित तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए जाना था। इसके लिए उन्होंने नेट पर मेक माई ट्रिप का नंबर सर्च किया। वहां पर कॉल करने पर उनका फोन किसी ने नहीं उठाया। 28 दिसंबर 2020 को उन्हें एक कॉल आई। उन्होंने बताया कि वह मेक माई ट्रिप से बात कर रहे हैं। इसके बाद रिटायर आईएएस ने उन्हें तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए जाने की बात कहीं, जिस पर कॉल करने वाले शख्स ने उनसे उनकी सारी जानकारी हासिल की और उन्हें कहा कि उनके फोन में एक ओटीपी आया है, वह उन्हें बता दें। इसके बाद एक-एक करके चार बार कॉल करने वाले युवक ने उनके अकाउंट से 6,60,861 रुपये निकाल लिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद वह नंबर दोबारा नहीं लगा और उन्हें किसी भी युवक की कॉल नहीं आई। वहीं मेक माई ट्रिप में पता करने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि यह कॉल उनकी कंपनी की तरफ से नहीं थी। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। अब मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें