एक महीने से चुनावी कार्यक्रमों में बिजी चल रहे सभी उम्मीदवारों ने चुनाव खत्म होते ही राहत की सांस ली है। शनिवार को चुनाव के बाद ही उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और उनका शुक्रिया किया।
रविवार को लगभग सभी उम्मीदवारों ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ समय बिताया और थकान उतारी।
विधानसभा हलका पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय तलवार ने रविवार को बुखार होने के बाद भी समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ भी समय बिताया।