फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: कजहेड़ी में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद सेक्टर-61 चौकी मुंशी समेत तीन लाइन हाजिर

Sun, 26 Jul 2020 07:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

बीते शनिवार को कजहेड़ी स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सेक्टर-61 चौकी के मुंशी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चौकी के मुंशी बृजेश, कजहेड़ी बीट बॉक्स के इंचार्ज हेड कांस्टेबल पवन कुमार और स्टाफ कांस्टेबल कवित को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं कजहेड़ी के होटल के पास अन्य दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एएसआई बलविंदर और अशोक के मिलने पर दोनों के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी खोल दी गई है। पुलिस विभाग जांच करने जुटी हुई है कि दोनों पुलिसकर्मी वहां क्या कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने होटल मैनेजर, एजेंट समेत पांच आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीती शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कजहेड़ी स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर पुलिस टीम ने होटल में भेजा और जाल बिछा दिया। ग्राहक बने व्यक्ति के संकेत के बाद सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार व उनकी टीम ने होटल में छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 10 युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि युवतियां पिछले काफी समय से यहां देह व्यापार का धंधा कर रही थीं। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया था। साथ ही होटल को सील कर दिया गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि पकड़ी गई युवतियां चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, नेपाल और अन्य दूसरे शहरों की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें