दिल्ली में सेक्स स्कैंडल का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि पंजाब में आप के बड़े नेता पर महिला के शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। ये आरोप आम आदमी पार्टी में सुनाम के यूथ विंग के प्रधान रविंदर ढिल्लों ने ही अपने पार्टी नेता पर लगाया है।
उन्होंने कहा कि जब इसकी शिकायत वरिष्ठ नेताओं से की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये देकर मामला दबा दिया। ढिल्लों ने एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी जारी किया।
हाल ही में दिल्ली में आप विधायक देवेंद्र सहरावत ने भी पंजाब में टिकटों के लिए महिलाओं के शोषण के आरोप लगाते हुए केजरीवाल को पत्र लिखा था।
प्रेस क्लब में कांफ्रेंस कर लगाए गए आरोप
आम आदमी पार्टी की रैली
- फोटो : डेमो फोटो
प्रेस क्लब में ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सुनाम में तैनात एक नेता ने अपनी घरेलू नौकरानी का शोषण किया। पीड़िता ने कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक से इसकी शिकायत की गई।
मामला उठने पर उस महिला को एक लाख रुपये देकर चुप करवा दिया गया जबकि, दिल्ली केउस नेता को संगरूर से हटा कर पटियाला भेज दिया गया। ढिल्लों ने एक महिला पार्टी वर्कर की पीड़िता और उसकेपति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी सुनाया।
उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। इस बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऑडियो सुनने के बाद ही वह कोई टिप्पणी करेंगे।
शोषण के आरोपों में घिर रही आप
आम आदमी पार्टी की रैली
- फोटो : डेमो फोटो
कुछ दिन पहले दिल्ली के आप विधायक देवेंद्र सहरावत ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने पंजाब में टिकट वितरण के लिए महिलाओं के शोषण के आरोप लगाए थे। इस पर संजय सिंह ने कहा कि वह सहरावत पर मानहानि का केस करने जा रहे हैं जबकि, महिला विंग प्रधान बलजिंदर कौर महिला आयोग में शिकायत देंगी।