फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नही बंद हुए स्कूल, प्रिंसिपल का जवाब- सरकार का क्या, वो तो कहती रहती है

Fri, 10 Nov 2017 09:16 AM IST
मनन सैनी/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
धुंध के कारण पिछले दिनों अलग अलग हादसों के कारण शिक्षा विभाग पंजाब के डायरेक्टर परमजीत सिंह ने पंजाब के सभी स्कूलों प्राइवेट, एडेड तथा सरकारी स्कूलों को 11 नवंबर तक बंद रखने के निर्देश जारी किये गये थे। लेकिन कादियां में अधिकतर प्राइवेट स्कूल मालिकों ने सरकार तथा विभाग के निर्देशों को धता बताते हुए अपने स्कूल खोले।
विज्ञापन


यहां तक कि सरकार के निर्देशों का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार का क्या है, सरकार तो कहती रहती है, बच्चों का भविष्य देखना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि सुबह के समय इन दिनों इतनी अधिक धुंध होती है कि कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन कादियां के सेंट जोसेफ तथा सेंट जोरजीस, श्री गुुरु नानक देव अकादमी जैसे स्कूल खुले रहे। जब इस संबंध में सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल बलकार मसीह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने स्कूल का समय बदल दिया था। सरकार का क्या है, सरकार तो कहती रहती है, बच्चों का भविष्य भी देखना पड़ता है।

इस संबंध में जब ब्लॉक इंचार्ज प्रिंसिपल कुलवंत सिंह सरां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस स्कूल प्रशासन की होगी जो विभाग के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में रिपोर्ट बना कर अभी जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें