फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी के बाद पता चली सबसे बड़ी बेवकूफी'

Sat, 15 Mar 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव और असल जिंदगी में की गई बेवकूफियों के बारे में भी बताया। फिल्म में आयुष्मान काफी बेवकूफियां करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


जिस वजह से वह अपने प्रेमिका के पिता के साथ बहुत बार उलझ जाते हैं। आयुष्मान ने बताया कि मेरे किरदार में इतनी बेवकूफियां हैं कि जिसकी वजह से वह अपनी नौकरी तक खो देते हैं।

उन्होंने बताया कि फिल्म का संदेश यह नहीं है कि किसी रिलेशन में कोई पार्टनर अमीर है तो उसे छोड़ दिया जाए। प्यार में यह सब नहीं देखा जाता, पार्टनर को सच्चाई से एक दूसरे को अपनाना चाहिए चाहे वह अमीर हो या गरीब, यही इस फिल्म का असली संदेश है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ बहुत करके अच्छा लगा।
विज्ञापन


सेट पर कभी कभार अनिल कपूर भी आते थे, जिनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। अगर पर्सनल जिंदगी की बात करूं तो मैंने बचपन में बहुत गल्तियां की हैं, लेकिन सबसे बड़ी गलती की बात करूं तो वह है मेरी शादी, जब शादी की थी तब मैं कामयाब इंसान नहीं था और मेरे अकाउंट में सिर्फ 10 हजार रुपये थे जो मेरे हिसाब से बहुत बड़ी बेवकूफी थी।

आयुष्मान ने कहा कि मैं सिर्फ काम से काम रखता हूं, अभिनय को ज्यादा अहमियत देता हूं और काम करने के बाद वापस अपने घर चला आता हूं। आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही मिथुन चक्रवर्ती के साथ नजर आऊंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें