फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी शिक्षकों को मिलगी नौकरी, हटेंगे गेस्ट टीचर

Sun, 12 Apr 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवचयनित 9415 जेबीटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग कराने के बाद हरियाणा से गेस्ट टीचरों को हटा दिया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने देर रात अमर उजाला से बातचीत करते हुए दी। उनका कहना है कि सरकार जेबीटी शिक्षकों को सशर्त ज्वाइनिंग करवा सकती है।
विज्ञापन


चयनित अध्यापकों के अंगुठों का मिलान काफी धीमी गति से चल रहा है इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि उच्च न्यायालय में याचिका डालकर यह प्रस्ताव रखा जाए कि वेरिफिकेशन होने तक इन शिक्षकों को सशर्त ज्वाइनिंग दे दी जाए। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन में जिन शिक्षकों के अंगुठों का मिलान नहीं होगा उन्हें हटा दिया जाएगा। ऐसे में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि अब तक एक दिन में मात्र 20 अंगुठों का मिलान ही हो पा रहा है। गुप्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि अगर शिक्षा विभाग वेतन का खर्चा उठाने को तैयार हो तो सेवानिवृत्त अधिकारियों को अंगुठों के मिलान के काम में लगाया जा सकता है। जिससे कि वेरिफिकेशन का काम जल्दी पूरा हो सके। गुप्ता ने बताया कि सरकार ने महानिदेशक के सुझाव को मान लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इन नवचयनित शिक्षकों के ज्वाइनिंग के बाद गेस्ट टीचरों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें