सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल डलवाने पर आनलाइन पेमेंट करने पर 0.75 फीसदी का डिस्काउंट का एलान के बाद से शहर में कई पेट्रोल पंपों पर कार्डों से पेमेंट बढ़ गई है।
हालांकि इससे कई पंपों पर स्वाइप मशीन हैंग होने की दिक्कतें भी आईं। दूसरी तरफ एटीएम काफी संख्या में चले, लेकिन उनकेआगे लाइनें अभी भी लगी हुई थीं। कई सेक्टरों में दोपहर बाद ही एटीएम में पैसे डाले गए।
सेक्टर 20 के विजय खुरसिया ने बताया कि कैशलेस करने की बात कर रहे हैं लेकिन पहले इंटरनेट स्पीड ठीक करनी पड़ेगी। पंपों व दुकानों पर स्वाइप मशीनें ही काम नहीं कर रही हैं।
वहीं मंगलवार को शहर में करीब 70 फीसदी एटीएम चले। लेकिन सभी एटीएम पर भीड़ नजर आई। कई जगह पर तो पिछले एक हफ्तें से एटीएम बंद पड़े थे वो भी काम करते हुए दिखाई दिए। हालांकि कुछ एटीएम पर काफी भीड़ देखी गई।