फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर पंजाब में अलर्ट

Fri, 19 Dec 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सुखना पर एक बतख में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद पंजाब सेहत विभाग ने पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया है। सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने वीरवार को अधिकारियों को बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर फौरन एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मसले से निपटने और तैयारी को लेकर शुक्रवार को जालंधर में उत्तर भारत के सभी नोडल अफसरों की बैठक बुलाई गई है। उधर, लुधियाना में इस वायरस के डर से पोल्ट्री उत्पाद के दाम 10 से 12 फीसदी गिर गए हैं।

सीमावर्ती इलाके में सर्वे की हिदायत
चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली जिले के नया गांव और कांसल इलाके में सर्वे करने की हिदायत दी गई है। इसके लिए मोहाली की टीमें बनाई गई हैं। सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया है कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमें गठित करें। सभी सिविल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं। चंडीगढ़ के नजदीक के जिलों को खास एहतियात बरतने को कहा गया है। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर को हिदायत दी गई है कि लक्षणों के आधार पर मरीजों पर नजर रखें। कोई भी संदिग्ध मरीज नजर आता है तो फौरन मुख्यालय को रिपोर्ट किया जाए।
विज्ञापन


एंट्री प्वाइंट पर पोल्ट्री उत्पादों की जांच के निर्देश
चंडीगढ़ से पंजाब के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर पोल्ट्री उत्पादों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। फूड एनालिसिस इंस्पेक्टरों को कहा गया है कि वे पोल्ट्री दुकानों की चेकिंग कर सुनिश्चित करें कि चंडीगढ़ या इसके साथ लगते इलाकों से पोल्ट्री उत्पाद या फीड की ताजा सप्लाई तो नहीं आई है। चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब के इलाकों में स्थित पोल्ट्री फॉर्म के खास सर्विलांस की हिदायत दी गई है।

प्रवासी पक्षियों से आया बर्ड फ्लू : तनेजा
गुरु अंगद देव वेटरिनरी साइंसेज यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. वीके तनेजा ने आशंका जताई है कि प्रवासी पक्षियों के जरिये बर्ड फ्लू चंडीगढ़ आया है। उन्होंने कहा कि वायरस हवा के जरिये फैल सकता है। उन्होंने कहा कि यहां की पक्षियों में ऐसा वायरस नहीं है।

स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश
पशुपालन विभाग के डायरेक्टर एचएस संधा ने कहा कि सर्दी को देखते हुए पहले ही पोल्ट्री फार्मर्स को एडवाइजरी जारी की गई थी। विभाग की सर्विलांस टीमें भी काम रही हैं। अब चंडीगढ़ में एक बतख में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद दोबारा सर्विलांस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

वेटरिनरी अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में तैनात स्टाफ को अपने इलाकों को पोल्ट्री फार्म की चेकिंग करने को कहा गया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण मिलते हैं तो फौरन रिपोर्ट करें। सभी पोल्ट्री फार्मर्स को निर्देश दिए गए हैं कि एक भी पक्षी की मौत हो तो तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें