फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जमानत पर छूटने के बाद कर रहे थे नशा तस्करी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हत्या के अलग-अलग मामलों में जमानत पर छूटे तीन आरोपियों को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 32.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21, 29 और बीएनएस एक्ट 61(2) के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में अदालत में किया, जहां से तीनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर नशे की सप्लाई देने जा रहे हैं। उन्होंने एएसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। टीम ने 3बीआरडी रोड रामदरबार के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (नंबर एचआर-10एई-8130) को जांच के लिए रोका। इस बीच चालक सीट पर बैठा युवक कार से बाहर निकलकर एक छोटा पैकेट फेंकने लगा, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। पैकेट से 18.77 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। परिचालक सीट पर बैठे युवक ने भी खिड़की से एक पैकेट फेंकने की कोशिश की, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया। उसमें 13.41 ग्राम हेरोइन मिली। कार चालक की पहचान रामदीप निवासी बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) और दूसरे युवक की पहचान सुदीप पहल निवासी मकान नंबर-1185 सेक्टर-13, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) और कार सवार तीसरे युवक की पहचान क्षितिज उर्फ चेरी निवासी # 486 गांव हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई।
तीनों आरोपियों ने एक दूसरे के साथ मिलीभगत कर हेरोइन खरीदी थी और उसे ट्राइसिटी में बेचने जा रहे थे। इनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर पहले से हत्या का मामला दर्ज
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुदीप पहल पर चंडीगढ़ सेक्टर-49 थाने में पहले से हत्या समेत आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 307, 34

और 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी रामदीप भी इस हत्या के मामले में नामजद है। आरोपी क्षितिज उर्फ चेरी पर भी पहले चंडीगढ़

सेक्टर-17 थान में आईपीसी 324, 307, 34 के तहत मामला दर्ज है। तीनों आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें