फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल बाद सुखना लेक पर प्रवासी पक्षियों की होगी गिनती, इन्होने उठाया बीड़ा

Sat, 25 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक पर विदेशी परिंदे - फोटो : File Photo
विज्ञापन
करीब छह साल बाद सुखना लेक में आने वाली प्रवासी पक्षियों की गिनती होगी। चंडीगढ़ बर्ड्स क्लब के 13 सदस्यों ने इस काम को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए 26 फरवरी रविवार का दिन चुना गया है।
विज्ञापन


पक्षियों की गणना के अलावा उनकी प्रजातियां और पेड़ों पर रहने वाले प्रवासी व स्थानीय पक्षियों की भी गिनती की जाएगी। बर्ड्स क्लब के प्रेसिडेंट प्रो. एमएस सेखों ने बताया कि गिनती का मकसद यह पता लगाना है कि सुखना लेक में माइग्रेटरी पक्षियों का स्टेटस क्या है? उनकी संख्या बढ़ रही है या घट रही।

सेखों के अनुसार छह साल पहले माइग्रेटरी पक्षियों की संख्या करीब आठ सौ थी। गिनती के बाद आंकड़े चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दिए जाएंगे। साथ ही इसे यूथ लेटर में भी प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे की जाएगी गिनती

चंडीगढ़ में सुखना लेक का एक दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
ऐसे की जाएगी गिनती
प्रोफेसर सेखों के अनुसार बर्ड्स क्लब के सदस्यों को ग्रुप में बांट दिया जाएगा। एक ग्रुप में तीन से चार सदस्य होंगे, जो लेक के अलग-अलग हिस्सों में रहेंगे। गणना का दायरा लेक के साथ पीछे बनी झाड़ियों तक रहेगा। पक्षियों की फोटोग्राफी करने के बाद शाम को उसका मिलान करने के बाद आंकड़े कम्पाइल कर दिए जाएंगे।

पंजाब व हिमाचल में करते हैं गणना
चंडीगढ़ बर्ड्स क्लब के सदस्यों को पक्षियों की गणना का काफी अनुभव हैं। वे अक्सर पंजाब व हरियाणा के डैम में जाते रहते हैं। पंजाब व हिमाचल फारेस्ट डिपार्टमेंट के सदस्य क्लब के सदस्यों को बुलाते हैं और पक्षियों की गिनती कराते हैं। प्रोफेसर सेखों ने बताया कि क्लब के सदस्य पंजाब के नंगल डैम, हरिकेपत्तन और हिमाचल के पौंड डैम में अक्सर जाते रहते हैं। इस बार सदस्यों ने सुखना लेक में गणना करने का फैसला किया है। इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन से भी मदद मांगी गई है, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें