फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय व्यवहार का मामला: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में हड़ताल पर वकील, सभी अदालतों में कामकाज ठप

Tue, 26 Sep 2023 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुक्तसर साहिब में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में अपने मुवक्किलों के लिए मुक्तसर अदालत के वकील थाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थप्पड़ मार दिया जिसका विरोध करने पर उन्हें सीआईए थाने लेकर गई, जहां पर उनसे अमानवीय व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
पंचकूला जिला अदालत के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर साहिब में पुलिस अधिकारियों द्वारा वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के विरोध में मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन समेत हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की सभी एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। वकीलों की मांग है कि सभी दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए और इस मामले की जांच दो दिन में सीबीआई को सौंपी जाए।

विज्ञापन


मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा आयोजित की गई और इस दौरान वकीलों ने हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने का निर्णय लिया। बैठक में मांग की गई कि इस मामले में सभी दोषी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाए, मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, वकील के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए और पुलिस पर दर्ज हुई एफआईआर में कानून के अनुरूप उचित सभी धाराओं को जोड़ा जाए और सीजेएम ने जिन पुलिसवालों के नाम आदेश में लिखे थे उन सभी के नाम शामिल किए जाएं।

मुक्तसर साहिब में पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में अपने मुवक्किलों के लिए मुक्तसर अदालत के वकील थाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थप्पड़ मार दिया जिसका विरोध करने पर उन्हें सीआईए थाने लेकर गई, जहां पर उनसे अमानवीय व्यवहार किया गया। वकील के खिलाफ गंभीर धाराओं में झूठा मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस के खिलाफ शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने पीड़ित वकील का मेडिकल करवाया और एक भी चोट इसमें दर्ज नहीं की गई। सेशन जज के दखल के बाद दोबारा मेडिकल हुआ तो 18 चोट दर्ज हुईं। इस मामले में सीजेएम ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। 

मुक्तसर साहिब की बार एसोसिएशन के विरोध के बावजूद कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने इस मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है जिसके चलते मंगलवार को हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की अदालतों में वकीलों ने काम नहीं किया। बार काउंसिल ने यह हड़ताल आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इसका समर्थन किया है।

पुलिस ने वकील की आत्मा को मार दिया: लेखराज शर्मा


बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन लेखराज शर्मा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने वकील से इस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया जिसने उसकी आत्मा को मार दिया। इस तरह का व्यवहार मैंने अपने जीवन में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा किसी वकील के साथ नहीं सुना। जब वकीलों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा तो कैसे दूसरों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।

अंग्रेजों के समय भी नहीं होता था ऐसा व्यवहार, आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने की चेतावनी

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने मुक्तसर साहिब में वकील से हुई बर्बरता पर पंजाब सरकार की कार्रवाई को खानापूर्ति करार देते हुए सीबीआई को तुरंत जांच सौंपने की मांग की है। बार काउंसिल ने कहा कि ऐसा व्यवहार तो कभी अंग्रेजों के समय में किसी आम आदमी के साथ भी नहीं हुआ होगा जैसा आज कानून के रक्षक वकीलों के साथ हो रहा है। बार काउंसिल ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें