फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की हर जानकारी अब बस एक क्लिक पर मिलेगी, वेबसाइट लॉन्च

Tue, 11 Aug 2020 01:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नवीनतम बिल्डिंग बायलॉज से लेकर शहर के हर सेक्टर का लेआउट प्लान अब एक क्लिक पर आपके सामने होगा। अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने विभाग की सभी तरह की जानकारियों को प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। सोमवार को प्रशासक के एडवाइजर के सलाहकार मनोज परिदा ने इस पोर्टल को लांच किया।
विज्ञापन


परिदा ने बताया कि इस पोर्टल पर शहर वासियों को अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के सभी नए, पुराने व वर्तमान में चल रही योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य मकसद अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के कामों में पारदर्शिता लाना है। इस पोर्टल पर चंडीगढ़ का मास्टर प्लान-2031 भी मौजूद है।

इसके अलावा चंडीगढ़ के सभी हेरिटेज साइट जैसे कि कैपिटल कांप्लेक्स, ली कार्बूजिए सेंटर आदि से संबंधित भी जानकारी उपलब्ध होगी। यह वेबसाइट अपनी तरह की पहला पोर्टल होगा, जहां पर ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम मौजूद होगा। इस वेबसाइट पर चंडीगढ़ के सभी अप्रूव्ड आर्किटेक्चरल कंट्रोल्स, अपडेटेड साइट वेरिफाइड जोनिंग प्लान और लेआउट प्लान भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर चंडीगढ़ के सभी सेक्टरों का लेआउट प्लान भी मौजूद है। लोगों की जानकारी के लिए नवीनतम बिल्डिंग बायलॉज-2017 भी मौजूद है। इसके अलावा प्रशासन के सभी विभागों के भी लिंक जोड़े गए हैं ताकि अन्य विभागों से संबंधित किसी काम के लिए उन पर क्लिक किया जा सकता है। इसके अलावा शहर के उन आर्किटेक्ट्स की भी सूची अपलोड की गई है, जिन्हें सेल्फ-सर्टिफिकेशन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूरी दी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें