फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ फोर्ट में एडवेंचर के संग मनोरंजन का मजा

Sat, 01 Mar 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में एक ही जगह क्वाड बाइक्स, ट्रैंपोलिन, एरियल फीलिंग, फेंसिंग, पैरासेलिंग, तीरंदाजी, शूटिंग रेंज, जोरबिंग बॉल, इंडोर टेनिस और मिनी गोल्फ के संग कैंपिंग का मजा लें। ऐसी फीलिंग आपको मिलेगी कांसल ग्रुप के एडवेंचर हब यानी । यह एडवेंचर हब लेकर आया है विरासती प्रॉपर्टी द फोर्ट रामगढ़ का कांसल ग्रुप।
विज्ञापन


इस मौके पर द रामगढ़ फोर्ट के जनरल मैनेजर राजीव चालना, प्रमोटर अमिताभ चंदेल के संग अमर सिंह हैं। इसका आर्किटेक्चर तीन भागों में है। एक एरिया एडवेंचर को सपोर्ट करता है, दूसरा गोल्फ को तो तीसरा इंडोर गेम्स को। एडवेंचर को सपोर्ट करने वाला एरिया काफी रफ है।

द फोर्ट रामगढ़ के जनरल मैनेजर राजीव चालना ने बताया कि लैंड स्केपड एरिया में अत्याधुनिक रोमांचक गतिविधियां हैं।

गोल्फ में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक ऐसी जगह है जो एक शानदार मिनी गोल्फ रेंज का अनुभव देती है, जो भारत में अपनी तरह की पहली है। इसमें कई अन्य खेल गतिविधियों का आनंद भी मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें टेबल टेनिस, टेबल साकर, क्रोक्वाट, बॉल पाट गेम, टिक टैक टोए, डार्ट बोर्ड गेम्स और कई अन्य। आप रोमांच पसंद करते हैं तो बर्मा ब्रिज पर वॉक कर सकते हैं, ट्रैंपोलिन पर कूद सकते हैं और मंकी क्राउंलिंग कर सकते हैं।

पुली के साथ ऊपर नीचे जाएं और दुनिया को एक अलग कोण से देखें। यह पूरा एरिया करीब चार एकड़ से ज्यादा में फैला है।  

शादी होगी राजसी अंदाज में :
शहर की भीड़भाड़ से दूर एक शाही अंदाज में शादी करना पसंद करते हैं तो उनके लिए रामगढ़ गोल्फ रेंज में एक बड़ा बैंक्वेट हाल है। जिसके साथ एक बड़ी पार्किंग और खूबसूरत प्राकृतिक माहौल भी है। ट्राइसिटी के बड़े मनोरंजन हब के तौर पर रामगढ़ में सभी मेहमानों को मस्ती, रोमांच, एडवेंचर, थ्रिल और मनोरंजन का अनुभव प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें