फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, कनाडा में बैठा किसान करेगा पंजाब में खेती

Wed, 19 Feb 2014 05:31 PM IST
अमित शर्मा/चप्पड़चिड़ी (मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा में बैठा किसान करेगा पंजाब में खेती। जी, हां सुनने में यह थोड़ी हैरान करने वाली बात लग सकती है। लेकिन यह बिल्कुल सच है। इसी चीज को हकीकत में बदलने की कोशिश की है कि पीएयू लुधियाना के माहिरों ने।
विज्ञापन


उन्होंने एडवांस टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ मिलकर एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे किसान को अपनी खेत संबंधी सारी जानकारी फोन और कंप्यूटर पर फोटो सहित मिलेगी। इतना ही नहीं, यदि खेत को पानी और खाद की जरूरत है, तो भी किसान को पता चल जाएगा। उम्मीद है कि इससे खेती की पैदावार बढ़ने में काफी सहायता मिलेगी

प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में आए यूनिवर्सिटी के माहिरों ने बताया कि उन्होंने इस तकनीक को स्मार्ट एग्रीकल्चर सिस्टम का नाम दिया है।

यह सिस्टम पूरे देश में अपनी तरह का पहला सिस्टम है। इसके तहत किसी भी खेत में जरूरत के हिसाब से सेंसर नोड लगा दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी जगह पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां पर लगे कंप्यूटर पर सेंसरों से सीधा डॉटा अपने आप पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दिन में जब चाहे हम खेत से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर पाएंगे। सिस्टम मेें जीपीआरएस सिस्टम भी लगा है। जिससे खेत के हर हिस्से को हम नजदीक से देख पाएंगे।

इसके अलावा खेत की मिट्टी, तापमान और आर्र्दता का भी हमें पता चलता रहेगा। साथ ही फसल पर हर समय नजर रखी जा सकेगी। इस दौरान किसी चीज की कमी होगी तो उसमें सुधार किया जा सकेगा।

तकनीक से खेती में आएगी क्रांति
यह तकनीक पीयू के प्रोफेसर मंजीत सिंह की अगुवाई में एडवांस टेक्नोलॉजी कंपनी तैयार कर रही है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सिस्टम का काम आखिरी चरण में है।

आने वाले दिनों में तकनीक को आखिरी रूप से दिया जाएगा। इस तकनीक से वैज्ञानिकों को काफी फायदा मिलेगा। फसलों की रिसर्च आसनी से कर पाएंगे। साथ ही खेती में इससे एक नई क्रांति आएगी।

आम आदमी के बजट में होगी तकनीक
एडवांस टेक्नोलॉजी कंपनी के मैनेजर इंजीनियर मन्नी ने बताया कि यह तकनीक आम आदमी के बजट में होगी। जल्दी ही इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही किसानों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिस्टम जितना कृषि माहिरों के लिए फायदेमंद है। उतनी ही किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें