फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को अपनाएं अच्छी आदतें’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन और संजीवनी लाइफ बियॉन्ड कैंसर की टीम के सहयोग से ‘स्वस्थ जीवनचर्या और कैंसर से बचाव’ पर वेबिनार का आयोजन किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित यह सत्र महिलाओं के साहस और नारी शक्ति के सम्मानोत्सव को समर्पित था। इस अवसर पर डीजी रोटेरियन रमेश बजाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। एम्स दिल्ली में काउंसलर और संजीवनी लाइफ बियॉन्ड कैंसर की वरिष्ठ कार्यक्रम कार्यकारी फ्लोरिना सिंह मुख्य वक्ता रहीं।
विज्ञापन

कैंसर जागरूकता सत्र में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। फ्लोरिना सिंह ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी आदतों को आत्मसात करने के बारे में प्रतिभागियों को बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने से पूर्व ही इसके लक्षणों को पहचानने, कैंसर के कारकों और इससे निजात के लिए प्रतिभागियों को उपाय बताए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण पर भी चर्चा की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि चूंकि स्वस्थ जीवन ही एक खुशहाल और संपूर्ण जीवन की कुंजी है, इसलिए यह सत्र जागरूकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें