चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरात्तव विभाग व दर्शन शास्त्र की ओर से एमए में दाखिले के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। एमए प्राचीन भारतीय इतिहास के कोर्स में कुल 45 सीटें और 5 सीट एनआरआई के लिए आरक्षित हैं। वहीं, दो वर्षीय कोर्स में दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
इसकी पात्रता के लिए प्रतिभागी की ओर से पीजी के विषय में बीए में 45 प्रतिशत अंक या बीए ऑनर्स या बीएससी ऑनर्स या एमए किसी भी विषय या बीए/बीएससी ह्यूमैनिटिज के किसी भी विषय में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए छात्र https://onlineadmissions.puchd.ac.in/ पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी के एमए दर्शन शास्त्र की ओर से एमए कोर्स के लिए आवेदन निकाले गए हैं। एमए कोर्स के लिए 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। दर्शन शास्त्र में एमए में कुल 40 सीटें है। दो वर्षीय कोर्स में दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। दाखिले में पात्रता के लिए बीए दर्शनशास्त्र विषय के साथ 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण या बीए ऑनर्स 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा बीएससी ऑनर्स या एमए कोर्स राज निती/अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/गणित या भौतिकी विज्ञान में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। दाखिले के लिए छात्रों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
इतिहास में 50 सीटों पर एमए दाखिला शुरू
पीयू के इतिहास विभाग की ओर से एमए कोर्स के लिए 50 सीटों और 5 एनआरआई सीटों के लिए दाखिला आवेदन मांगे गए हैं। एमए कोर्स में दाखिला पीयू सीईटी यूजी के आधार पर दिया जाएगा। पिछले वर्ष की एमए कोर्स के लिए मेरिट कट ऑफ 60.33 गई थी। दाखिले के लिए प्रतिभागी वेबसाइट https://cetpg.puchd.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।