पंजाब यूनिवर्सिटी ने 11 कॉलेज और पीयू ईवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया। मेरिट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट को एक से चार जुलाई तक पीयू लॉ ऑडिटोरियम में काउंसिलिंग (कॉलेज अलॉटमेंट) के लिए आना होगा।
गौरतलब है कि बीकॉम प्रथम वर्ष की 2380 सीटों पर इस साल दाखिला दिया जाएगा। ट्राइसिटी और बाहरी राज्यों से इन सीटों के लिए कुल 7412 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। 24 जून को बीकॉम की संभावित मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। जानकारी के अनुसार पीयू ने काउंसिलिंग के लिए यूटी पूल (85 फीसदी) सीटों के लिए पहली काउंसिलिंग में 2200 स्टूडेंट को बुलाया है। उधर, बाहरी राज्यों के लिए आरक्षित जनरल कोटे (15) फीसदी सीटों के लिए 1200 स्टूडेंट को बुलाया गया है।
बीकॉम दाखिले के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल
1 जुलाई का शेड्यूल
पहले दिन आउटसाइड चंडीगढ़ कोटे जनरल पूल (15 फीसदी) की सीटों पर काउंसिलिंग होगी
रिपोर्टिंग टाइम कोटा रैंक
9.00 बजे जनरल 1-250
10.30 बजे जनरल 251-550
12.00 जनरल 551-800
2.00 जनरल 801-1000
3.00 जनरल 1001-1200
(नोट शाम 4 बजे एससी-एसटी रिजर्व कैटेगरी के सभी योग्य उम्मीदवारों को बुलाया गया है)
2 जुलाई का शेड्यूल
(यूटी पूल की 85 फीसदी सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी)
रिपोर्टिंग टाइम कोटा रैंक
9.00 जनरल 1-200
10.00 जनरल 201-500
12.00 जनरल 501-750
2.00 जनरल 751-1000
3.00 जनरल 1001-1250
4.00 जनरल 12051-1500
3 जुलाई का शेड्यूल
रिपोर्टिंग टाइम कोट रैंक
9.00 जनरल 1501-1750
10.00 जनरल 1751-2200
12.00 एससी(यूटी) सभी योग्य उम्मीदवार
2.00 आरवी-पीएच-एफएफ सभी योग्य उम्मीदवार
4.00 आरपीपीएच-एफएफ(15फीसदी) सभी योग्य उम्मीदार
4 जुलाई का शेड्यूल
रिपोर्टिंग टाइम कोटा रैंक
9.00 डिफेंस सभी योग्य उम्मीदवार
11.30 स्पोर्ट्स कैटेगरी सभी योग्य उम्मीदवार
(दोपहर 2 बजे से गर्ल्स चाइल्ड, कश्मीरी, रुरल एरिया, बार्डर एरिया और यूथ फेस्टिवल कैटेगरी की सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी)
इन बातों का रखें ख्याल
- काउंसिलिंग टाइम से सिर्फ दस मिनट पहले लॉ ऑडिटोरियम पहुंचे।
- सिर्फ एक अभिभावक को काउंसिलिंग के समय लॉ ऑडिटोरियम में बैठने दिया जाएगा।
-स्टूडेंट को काउंसिलिंग के समय पूरी फीस साथ लेकर आनी होगी।
- अभिभावकों के लिए यूबीएस ऑडिटोरियम में भी बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
कोट्स ..
बीकॉम में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल को स्टूडेंट की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टूडेंट सिर्फ दिए गए शेड्यूल के हिसाब से ही काउंसिलिंग में पहुंचें।
- प्रो. संजय कौशिक, चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन कमेटी।