पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम पोर्टल लांच किया। अब लोग घर बैठे न्यू बिल्डिंग प्लान व रिवाइज बिल्डिंग प्लान ऑनलाइन पास करा सकेंगे।
पब्लिक के लिए यह पोर्टल सोमवार यानी 12 फरवरी से शुरू होगा। एस्टेट ऑफिस के मुताबिक ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रवूल सिस्टम की मदद से 7 दिन के अंदर नक्शा पास होकर मिल जाएगा। नक्शा पास कराने के लिए अब लोगों को एस्टेट आफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
लोग घर बैठे नक्शा पास कराने, रिवाइज्ड बिल्डिंग प्लान व एनओसी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एस्टेट ऑफिस की ओर से तैयार किए गए ऑनलाइन साफ्टवेयर को प्रशासक बदनौर ने वीरवार को विधिवत रूप से लांच किया। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, डीसी अजित बालाजी जोशी, वित्त सचिव एके सिन्हा भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि प्रशासन ने हाल ही में न्यू बिल्डिंग बायलॉज की नोटिफिकेशन जारी की थी। नए बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक अब नक्शा ऑनलाइन पास होगा। इससे न केवल लोगों को धोखाधड़ी से छुटकारा मिलेगा जबकि एक महीने के अंदर नक्शा पास होकर मिल भी जाएगा। नए बायलॉज रूल्स में इज आफ डूइंग बिजनेस को देखते हुए प्रापर्टी खरीदने से लेकर बेचने तक, इंडस्ट्रियल, कामर्शियल और प्राइवेट बिल्डिंग रूल्स का सरलीकरण किया गया है।
ऑनलाइन नक्शा पास कराने के साथ रिवाइजड बिल्डिंग प्लान, नए बिल्डिंग प्लान, सीवरेज कनेक्शन ग्रांट, डीपीसी सर्टिफिकेट, लीज होल्ड टू फ्री होल्ड अप्रूवल, एनओसी के लिए अब ऑनलाइन अप्रवूल मिल जाएगी। एक एकड़ से ऊपर के प्लॉट पर बिल्डिंग प्लान जरूरी होगा। न्यू बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक, एक एकड़ से ऊपर के प्लॉट में बिल्डिंग प्लान का डिस्पले जरूरी होगा। वहीं, बिल्डिंग में लगाए गए फायर सेफ्टी, सीढ़ियां, एडिशनल चेंज को बताना जरूरी होगा। इसके लिए भी अब लोग ऑनलाइन अप्रवूल ले सकेंगे।