फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार परिषद सदस्यों के साथ प्रशासक ने की बैठक, बोले- लोगों की समस्याओं पर जल्द मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने वीरवार को होटल माउंट व्यू में सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ औपचारिक बैठक की। सभी सदस्यों ने दो-दो मिनट में अपना परिचय दिया। बैठक में किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। प्रशासक पुरोहित ने हल्के-फुल्के अंदाज में सदस्यों व अधिकारियों को अपनी बातों से हंसने का मौका दिया और पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि जो भी काम करना है, पारदर्शी तरीके से करो।
विज्ञापन

प्रशासक पुरोहित ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए सलाहकार परिषद के सदस्यों के जो भी सुझाव हैं, उन्हें बैठक कर जल्द ही सुना जाएगा। सलाहकार परिषद के सदस्यों की जो विभिन्न कमेटियां बनी हुई हैं, उनसे भी परामर्श लेकर आगे बढ़ा जाएगा। लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा, लेकिन इसके लिए सदस्यों को कुछ देर तक इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि सलाहकार परिषद में से जो दस परामर्श कमेटियां बनाई गई हैं, उनमें से पांच की एक बार तो पांच की दूसरी बार बैठक बुलाई जाएगी। पुरोहित ने कहा कि तमिलनाडु में तो अधिकारी व लोग हिंदी भाषा नहीं समझते, लिहाजा उन्हें अपनी बात अंग्रेजी में कहनी पड़ती है। चंडीगढ़ में लोग हिंदी समझते हैं तो वह मातृभाषा में अपनी बात कह सकते हैं।
नए प्रशासक के साथ सलाहकार परिषद की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासकीय सलाहकार परिषद के सदस्यों में शहर के राजनेता, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, उद्योगपति, पूर्व आईएएस-पीसीएस अधिकारी, पूर्व सेना के अधिकारी व अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें