फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में प्रशासन की टीम ने पकडे 6 भीख मांगने वाले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने भीख मांगने वाले 6 बच्चे पकड़े
विज्ञापन

- प्रशासन की टीम शहर में भीख नहीं मांगने को लेकर चला रही जागरूकता अभियान
- ड्राइव के दौरान वीरवार को अरोमा लाइट प्वाइंट पर टीम ने एक बच्चे का किया रेस्क्यू
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम ने वीरवार को ड्राइव चलाकर अरोमा लाइट प्वाइंट पर भीख मांग रहे एक बच्चे को पकड़ा। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने हल्लोमाजरा, मनीमाजरा और ट्रांसपोर्ट चौक पर भीख नहीं मांगने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, बीते 10 दिनों में डिस्टिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से भीख मांगने वाले 6 बच्चों को पकड़ा है। इनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। इन सभी को चिल्ड्रेन होम में रखा गया है। इन सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल बताई जा रही है।
जिला प्रशासन, डिस्ट्रिक्ट हेल्प चाइल्ड लाइन और डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीमें मिलकर शहर में लोगों को भीख नहीं मांगने के लिए जागरूक कर रही हैं। वीरवार को टीम के सदस्य अरोमा लाइट प्वाइंट के निकट लोगों को जागरूक कर रहे थे, इसी दौरान एक बच्चा भीख मांगते दिखाई दिया। काफी देर पूछताछ के बाद बच्चे के परिजनों का पता नहीं चलने पर टीम बच्चे को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि टीम ने बीते 10 दिनों में छह बच्चों को पकड़ा है। इस संदर्भ में डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन की प्रमुख तबस्सुम का कहना है कि बीते दिनों हम लोगों को भीख नहीं मांगने को लेकर जागरूक कर रहे थे, इस दौरान हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर एक बच्चे को पकड़ा। इसकेे अलावा सेक्टर 18 के लाइट प्वांइट पर टीम ने बीते दिनों में दो बच्चे और दो बच्चियों को भीख मांगते पकड़ा था। उनके परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिलने पर सभी बच्चों को चिल्ड्रेन होम में रखा गया है।
विज्ञापन

बच्चों पर है खास फोकस
टीम का फोकस खासतौर पर भीख मांगने वाले बच्चों पर होता है। टीम के सदस्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि बच्चों से भीख नहीं मंगवाएं। उन्हें शिक्षा देने के लिए स्कूल भेजें। यदि इसमें कोई समस्या आ रही है तो प्रशासन उनके साथ है। डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन की प्रमुख तबस्सुम का कहना है कि अभी हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कोई भी अपने बच्चों से भीख न मंगवाए। उनका कहना है कि यदि कोई बच्चा भीख मांगते मिलता है तो हम उसे पूरी सुरक्षा के साथ पढ़ने के स्कूल भेजने की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें