फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जर्जर भवनों पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में इमारत ढहने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि शहर में जर्जर और असुरक्षित भवनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे भवन सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि एस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच शहर के आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित रूप से खतरनाक भवनों का सर्वे करेगी। जिन इमारतों की संरचना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा होगी, उनका स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में जिस इमारत के ढहने की घटना हुई, उसमें रिनोवेशन का कार्य चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। बाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।
लगातार दो दिनों में भवन ढहने की घटनाओं ने शहर में पुराने भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में प्रशासन का यह फैसला शहर की अन्य जर्जर इमारतों की भी व्यापक जांच का संकेत माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि सर्वे और ऑडिट के बाद कार्रवाई कितनी तेजी से जमीन पर उतरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें