फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीकेएवाई : दो महीने का राशन बांटेगा प्रशासन, निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी वितरण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दो माह के लिए लोगों को राशन बांटा जाएगा। प्रशासन शहर के करीब 63 हजार परिवारों को ये राशन बांटेगा, जिसकी शुरुआत जल्द ही जाएगी। राशन वितरण की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी जाएगी, जिसकी नियुक्ति के लिए प्रशासन ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले ाल कोरोना के चलते प्रशासन ने पांच माह के लिए 25 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति और 5 किलो दाल हर परिवार को पांच माह के लिए दी थी। इस बार कितना राशन दिया जाएगा, इस संबंध में विभाग आदेशों की प्रतीक्षा कर रहा है। राशन वितरण के लिए खाद्य व आपूर्ति विभाग एजेंसी नियुक्त करने जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दो माह तक का राशन कार्ड होल्डरों को बांटना है, जिसकी प्रक्रिया जल्द से शुरू की जाएगी और आगे दो माह के लिए ये जारी रहेगी। सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले दिशानिर्देशों के आधार पर ही इसे आगे बढ़ाया जा सकेगा। प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि एजेंसी सभी लाभार्थियों को उनके घर तक राशन पहुंचा रही है। इसके अलावा उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन भी दिया जाएगा, जिसमें रिकॉर्ड रखना होगा। साथ ही राशन के वितरण के समय सामाजिक दूरी और केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए अन्य निदेर्शो का पालन करना होगा। रोजाना की रिपोर्ट तैयार की जाएगी और अधिकारियों का रूटीन प्लान भी बनाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि इसके लिए एजेंसियां 12 अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं और इसी दिन बिड ओपन की जाएगी। यह भी कहा है कि अगर वितरण प्रक्रिया में किसी तरह की कोई लापरवाही या शिकायत सामने आती है तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें