हुक्का बार में जाते हैं तो जान लें, प्रशासन ने क्षेत्र के सभी हुक्का बारों पर पाबंदी लगा दी है। मोहाली में डिप्टी कमिश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट दलजीत सिंह ने जिले की कारपोरेशनों, नगर निगम कमेटियों के अधीन आने वाले सभी क्षेत्र और गांवों में हुक्का बारों पर पाबंदी लगा दी है।
नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके ध्यान में आया कि कुछ रेस्टोरेंटो, हुक्का बार में आने वाले लोगों को हुक्का ऑफर किया जाता है। इसके चलते मनुष्य की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। खासकर के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ते नौजवान भी हुक्का बारों का शिकार हो रहे है। विभाग द्वारा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।