फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट देने के मूड में नहीं प्रशासन, पक्ष रखने के लिए गृहमंत्रालय गई टीम

Tue, 16 Oct 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेलमेट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन फिलहाल सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट देने को तैयार नहीं है। गृह मंत्रालय से जारी एडवाइजरी के बाद यूटी प्रशासन ने अपना पक्ष रखने के लिए एक टीम नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय भेजी है। यह टीम हेलमेट पहनने से सिख महिलाओं को छूट दिए जाने में हाईकोर्ट सहित तमाम पेचों से मंत्रालय को अवगत कराएगी। इसके बाद ही प्रशासन द्वारा कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि मंत्रालय से एडवाइजरी मिलने के बाद सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट दिए जाने वाले सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कई जानकारों से पूरे प्रकरण में विधि सम्मत सलाह भी ली गई है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई हल नहीं निकल सका। इसके चलते ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर को फाइल के साथ नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय भेजा गया है। जहां पर प्रशासन की ओर से डायरेक्टर इस पूरे मामले में आ रही तकनीकी समस्याओं से मंत्रालय को अवगत कराएंगे।

जानकारों की मानें तो यूटी प्रशासन फिलहाल सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट देने के मूड में नहीं है क्योंकि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने महिलाओं को हेलमेट पहनने में छूट दिए जाने में मामले में दायर याचिका पर सख्त रुख अख्तियार किया था। इसी के चलते प्रशासन जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहता। गृह मंत्रालय से टीम वापस आने के बाद ही यूटी प्रशासन कोई निर्णय लेने में सक्षम होगा। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में दो से तीन महीने का समय अभी लग सकता है। 
विज्ञापन


ट्रैफिक मार्शलों ने एडवाइजर को सौंपा ज्ञापन 
उधर, ट्रैफिक मार्शलों ने सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट दिए जाने के मामले का विरोध जताया है। सोमवार को यूटी सचिवालय पहुंचकर मार्शलों ने एडवाइजर को ज्ञापन सौंपकर सिख महिलाओं को हेलमेट में छूट देने के मामले में नाराजगी जताई। सभी का कहना है कि दुर्घटना तो हर किसी के साथ हो सकती है। ऐसे में किसी को हेलमेट पहनने में छूट दिए जाने का प्रस्ताव सही नहीं है। इसे खारिज कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें