रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में एडीजीपी अखिल अहमद
रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में पहली बार पुलिस सामने आई और दरिंदगी की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को न बख्शने की बात कही। रोहतक एडीजीपी अखिल अहमद ने मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की।
इसमें उन्होंने बताया कि 13 मई को एक युवती का शव मिला था। उसकी हालत बेहद खराब थी कि देखा नहीं गया। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वे रिमांड पर हैं।
आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 302, 376 ए डी, 34 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरिंदगी की हद हो गई है, आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की अपील करेंगे, ताकि जल्द से जल्द मृतका को न्याय मिल सके।