फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में गैंगरेप और बर्बरता पर भड़कीं सोनिया गांधी, ट्वीट करके जताई नाराजगी

Mon, 15 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सोनिया गांधी
विज्ञापन
सोनीपत की युवती से हुई दरिंदगी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोनिया गांधी मामले को लेकर इतना दुखी हुई कि उन्होंने ट्वीट करके नाराजगी जताई। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


सोनिया ने इस कृतघ्न सामूहिक बलात्कार और हत्या पर नाराजगी जाहिर की। सोनिया गांधी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने हरियाणा में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई है। साथ ही सरकार से जवाब मांगा है कि आखिर सरकार कानून व्यवस्था को रोकने में नाकाम क्यों है।
  Smt. Sonia Gandhi has expressed deep shock & outrage over brutal gang rape, murder & mutilation of body of a young girl in Rohtak, Haryana — INC India (@INCIndia) May 13, 2017
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा और स्वाती मालिवाल ने भी निंदा की

swati maliwal - फोटो : अमर उजाला
वहीं रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसे बेहद घिनौना अपराध बताया है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस मामले को वह संसद में उठाएंगे। सांसद ने बताया कि उन्होंने पूरी रिपोर्ट का संज्ञान ले लिया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 1 और निर्भया, 1 और जिन्दगी बर्बाद हो गई। कह महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकेगा? अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटका दिया जाए।
  1 more Nirbhaya. 1 more life destroyed. We r failing r daughters. When wil crime against women end? Perpetrators shud b hanged immediately! https://t.co/YtMachrrkE — Swati Jai Hind (@SwatiJaiHind) May 13, 2017
विज्ञापन

परिजनों ने जबरन शादी करने का आरोप लगाया

एक और 'निर्भया' जैसा कांड
बता दें कि शनिवार को ही यह मामला सामने आया है, जिसमें पति अलग रह रही महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। महिला सोनीपत की रहने वाली है और उसे एकतरफा प्‍यार करने वाले आरोपी ने अपने दोस्‍त के संग अपनी कार में बलात्‍कार किया। उसके बाद उसका चेहरा पत्‍थरों से कूच कर भाग गए।

पुलिस ने इस मामले में सोनीपत के सुमित कुमार और उत्‍तर प्रदेश के विकास को गिरफ्तार किया है। सोनीपत के एसएचओ ने बताया कि सुमित ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्‍वीकार कर लिया है कि महिला का रेप और हत्‍या उसने की है। सुमित ने कहा कि गुस्‍से में आकर उसने महिला की हत्‍या कर दी।

मारी गई महिला के माता-पिता ने सुमित पर आरोप लगाया कि वो जबरदस्‍ती उनकी बेटी से शादी करना चाहता था और पहले भी उसे परेशान कर चुका है। महिला के माता-पिता ने सुमित को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें