फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी बोले, गलत गिरफ्तारी का सबूत दें तो नपेंगे पुलिस कर्मी

Mon, 02 May 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था मोहम्मद अकील - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था का कहना है कि यदि पुलिस ने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में गलत गिरफ्तारी की है तो लोग सबूत पेश करें। इसके बाद संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था मोहम्मद अकील रविवार को आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में गिरफ्तार युवकों को रिहा करने के लिए शुरू किये गए जेल भरो आंदोलन से पहले कानून-व्यवस्था का जायजा लेने रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान एडीजीपी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। लेकिन यदि किसी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आईजी ऑफिस पहुंचकर एडीजी ने शहर में जेल भरो आंदोलन से पहले किए गए सुरक्षा के इंतजाम के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद वह जाट भवन सहित शहर के अन्य जगहों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने और उपद्रव मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। सूत्रों की मानें तो एडीजी सोमवार को भी शहर में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें