फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शाम के समय मंडी में आने वाले अवैध वेंडरों पर सख्ती के लिए अतिरिक्त स्टाफ की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी में जल्द ही बड़े पैमान पर सुधार होने जा रहा है। शाम के समय लगने वाले अवैध वेंडरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए मंडी प्रशासन विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। सूत्रों के अनुसार करीब 16 अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो विशेष तौर पर अवैध वेंडरों पर कार्रवाई करने के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल दिन के दौरान लगने वाले अवैध वेंडरों पर काफी हद तक कार्रवाई की जा चुकी है और बड़ी संख्या में वेंडरों को मंडी क्षेत्र से बाहर किया गया है। प्रशासन का कहना है कि शाम के समय भीड़ बढ़ने के कारण हालात बिगड़ जाते हैं, जिस पर अब सख्ती बरती जाएगी। इसी के साथ मंडी के सौंदर्यीकरण पर भी प्रशासन ने जोर देना शुरू कर दिया है। मंडी परिसर में नई हाई मास्ट लाइट लगाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले एक-दो महीनों में यहां नई और आकर्षक लाइटें लगने से मंडी क्षेत्र की रौनक बढ़ेगी और शाम के समय भी व्यवस्थित प्रकाश रहेगा।
मंडी सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास : पवित्र सिंह

मंडी प्रशासक पवित्र सिंह ने कहा कि मंडी सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया है और अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। उनके अनुसार व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंडी में पहले की तुलना में बेहतर काम हुआ है। अगर शाम के समय अवैध वेंडरों पर नियंत्रण होने से और फायदा होगा। यहां तक की पार्किंग में लगने वाले नारियल के अवैध ट्रक को भी वहां से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें