फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन निदेशकों को सौंप दिया सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार, एचसीएमएस ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नत हुए तीन निदेशकों को अलग-अलग जिलों में सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि, इस पर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मांग की है कि पदोन्नति करके सीएमओ का चार्ज दिया जाए, न कि निदेशकों को अतिरिक्त कार्यभार दिया जाए। इससे विभाग में तैनात डाक्टरों में रोष है।
गौर हो कि हाल में हरियाणा सरकार ने निदेशक के तौर पर पदोन्नत किए गए डाॅ. सुखबीर सिंह को कुरुक्षेत्र, डाॅ. ब्रहमदीप को झज्जर और डाॅ. वीरेंद्र यादव को गुरुग्राम में सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया वरिष्ठ प्रशासनिक स्तरों पर दोहरे प्रभार रखने से न केवल व्यक्ति पर बोझ बढ़ेगा बल्कि इससे कार्य दक्षता में भी कमी आएगी। सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग में एक महत्वपूर्ण पद है। निदेशक को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपने से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में प्रशासनिक देरी हो सकती है। जिससे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा वितरण की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। डाॅ. ख्यालिया ने कहा कि वर्तमान में सीएमओ-पीएमओ के 16-17 पद खाली पड़े हैं। पदोन्नति नहीं होने से यह पद खाली हैं। विभाग जल्दी इन पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें