फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड्डा क्रिकेट इलेवन ने जीता टी-20 टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अड्डा क्रिकेट इलेवन ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इसमें अड्डा क्रिकेट इलेवन ने कश्मीर इलेवन की टीम को 2 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए अड्डा क्रिकेट इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बनाए। हरविंदर ने टीम के लिए सबसे अधिक 56 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्मीर इलेवन की पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई। टीम से सौरभ ने 64 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अमित ने 24 रन देकर 3 विकेट, हरविंदर और कमल ने दो-दो विकेट चटकाए। हरविंदर को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें