चंडीगढ़ में साहित्य की एक खास पहचान बन चुका चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल -2019 का आठवां संस्करण साहित्य की खुशबू बिखेरने के लिए तैयार है।
अदब फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 8 से 10 नवंबर तक पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-11 में होगा। तीन दिवसीय फेस्टिवल में इस बार किताबों में शुद्धियों और अशुद्धियों पर चर्चा की जाएगी। इसमें देश के नामी लेखक, समीक्षक, एक्सपर्ट द्वारा चयनित किताबों पर चर्चा करेंगे।
प्रेस क्लब में फेस्टिवल पर चर्चा करते हुए अदब फाउंडेशन के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी साहित्य प्रेमियों के लिए कुछ नया ला रहे हैं। इस विषय के अनुसार फेस्टिवल में प्रख्यात लेखक अपने सेशन में पढ़ाई से जुड़ी किताबों में अशुद्धियों और शुद्धियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही देश के प्रख्यात लेखक इस विषय से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे।
फेस्टिवल में ये 13 किताबों पर होंगी चर्चा
चंडीगढ़ लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार 13 किताबों पर चर्चा होगी। इसमें हाफ द नाइट इज गोन, गचर गोचर, जहांगीर, आश्चर्यावत, जैसमीन डेज, कोलाहल की कविताएं, में रहस कुलुवन एबेना, मैजिकल वुमेन, शी गोज टू वार। पोलाइट सोसाइटी, तवायफनामा, दफेट ऑफ बटर फ्लाइज, पांच मिनट और अन्य कहानियां जैसी कई किताबें शामिल हैं।