सनी लियोनी अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिल में बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज बताया। दरअसल चंडीगढ़ के होटल ताज में रविवार को अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ के प्रमोशन के लिए पहुंची सनी ने कहा कि जिंदगी के छोटे फैसले भी कई बार बड़े साबित होते हैं।
यूएस में जब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला तो वे सोच रहे थे करे या नहीं। फिर निर्णय लिया कि चलो करके देखते हैं। इंडिया आई, काम किया तो लाइफ चेंज हो गई। फिर फिल्में मिलने लगी।
परिवार पंजाबी था: सनी ने कहा कि उनका परिवार टिपिकल पंजाबी था। फिल्मों के बारे में बात भी नहीं करते थे। वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें पंजाबी फूड काफी पसंद है। आलू के परांठे और आम का अचार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।