ज्यादा टीआरपी पाने के लिए महिला केंद्रित नाटक बनाए जाते हैं। यह कहना है टीवी और बॉलीवुड अदाकारा सिमोन सिंह का।
सी हॉक्स, स्वाभिमान और हिना जैसे नाटकों से प्रसिद्ध हुई सिमोन सेक्टर-17 स्थित एक होटल में अपने आने वाले सीरियल एक हसीना थी की प्रमोशन के लिए पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि वह 14 अप्रैल से स्टार पल्स में शुरू होने वाले सीरियल एक हसीना थी में साक्षी गोएंका के किरदार में नजर आएंगी जो शो के लीड शौर्य (वत्सल सेठ) की मां हैं।
उन्होंने कहा कि मॉडलिंग के दिनों में ही एक अंग्रेजी नाटक अ माउथफुल ऑफ स्काय मिल गया और इसके बाद उन्हें सी हॉक्स और स्वाभिमान जैसे नाटक मिले।
सिमोन ने सबसे बड़ी सफलता हिना सीरियल से मिली जिसके बारे में बताते हुए सिमोन ने कहा कि वह एक बेहतरीन अनुभव था।