फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI Chandigarh: कौन हैं एक्ट्रेस दिलजोत?, जो बनीं पीजीआई रोटो की ब्रांड एंबेसडर, लोगों के लिए उठाया बीड़ा

Tue, 12 Nov 2024 09:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाबी के साथ हिंदी फिल्मों में अपनी कलाकारी से नाम कमा रही युवा अभिनेत्री दिलजोत अब पीजीआई रोटो के साथ मिलकर अंगदान अभियान में जागरूकता फैलाएंगी।
विज्ञापन
पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक के साथ अभिनेत्री दिलजोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अंग दाता अंग दान के जरिये आठ लोगों की जान बचा सकता है। एक हृदय दान एक व्यक्ति की जान बचा सकता है, जबकि एक लीवर या फेफड़े का दान दो लोगों की जान बचा सकता है। किडनी दान दो लोगों की जान बचा सकता है, जबकि अग्न्याशय दान एक व्यक्ति की जान बचा सकता है और दूसरे के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।

विज्ञापन


अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना अहम माना जाता है। इसी मकसद से हर साल 27 नवंबर को अंगदान दिवस भी मनाया जाता है। पीजीआई चंडीगढ़ में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने का बीड़ा फिल्म अभिनेत्री ने उठाया है। 



पंजाबी के साथ हिंदी फिल्मों में अपनी कलाकारी से नाम कमा रही युवा अभिनेत्री दिलजोत अब पीजीआई रोटो के साथ मिलकर अंगदान अभियान में जागरूकता फैलाएंगी। पीजीआई रोटो ने अंगदान जागरूकता अभियान के लिए मंगलवार को दिलजोत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 
विज्ञापन


इस दौरान दिलजोत ने बताया कि वह पीजीआई के साथ मिलकर अंगदान जागरूकता के लिए हर संभव सहयोग करेंगी क्योंकि उन्होंने खुद भी अंगदान का संकल्प लिया हुआ है। उनका कहना है कि अंगदान करके किसी को अमूल्य जीवन जीने का दूसरा मौका प्रदान किया जा सकता है। इसलिए ऐसे अभियान से जुड़कर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

पीजीआई चला रहा उत्तर भारत में अभियान
इस अवसर पर पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक व रोटो के नोडल अधिकारी प्रोफेसर विपिन कौशल ने कहा कि पीजीआई पंजाब समेत उत्तर भारत में हर जगह अंगदान जागरूकता संबंधी अभियान चला रहा है। जागरूकता के परिणाम स्वरूप अंगदान को लेकर लोगों की अवधारणा भी तेजी से बदल रही है। ऐसे में दिलजोत का साथ मिलने से परिणाम और बेहतर होने की उम्मीद है। क्योंकि युवाओं पर युवा वर्ग के सफल लोगों की छाप व बात का गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में दिलजोत अंगदान अभियान को सफल बनाने में पीजीआई के साथ जुड़कर नए आयाम कायम करने में हम भूमिका निभाएंगी।

एक महीने में 14 को जीवनदान
प्रोफेसर विपिन कौशल ने बताया कि अंगदान जागरूकता अभियान का ही परिणाम है जो पीजीआई में अक्टूबर माह में हुए अंगदान से 14 लोगों को जीवनदान मिला है। इसमें से पांच अंग एयरलिफ्ट कर अन्य शहरों में भर्ती मरीजों के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें