सिटी में एकबार फिर फिल्मसिटी की उम्मीद जगी है। एक्टर हों या प्रोड्यूसर या फिल्मों की शूटिंग के लिए आधार तैयार करने वाले लाइन प्रोड्यूसर, सभी चाहते हैं कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर अपने वायदे को पूरा करें। चंडीगढ़ में तकरीबन रोजाना किसी न किसी पंजाबी फिल्म या हिंदी फिल्म की शूटिंग होती है।
यह थी परियोजना
फिल्मसिटी परियोजना के तहत फिल्म स्टूडियो, मल्टीमीडिया पार्क, मल्टीमीडिया एंटरटेनमेंट सेंटर और मल्टीमीडिया कॉलेज और शोध केंद्र स्थापित किया जाना था। इसमें स्टूडियो डिजिटल, हाईटेक एनिमेशन, डिजिटल फिल्म और हाईटेक गेमिंग की भी सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई थी। महत्वाकांक्षी परियोजना को 1 मार्च, 2007 को काफी विवाद के बाद पार्श्वनाथ डेवलपर्स को सौंपा गया था। प्रोजेक्ट बाद में ठप हो गया।
ये कहना है फिल्म कलाकारों का
कई बार हमारे पास दो से तीन फिल्में तक होती हैं। ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं कई लाइन प्रोड्यूसरों के साथ होता है। फिल्म शूटिंग के लिए सहायक कलाकारों की आवश्यकता होती है तो हमारे लिए मुश्किल ज्यादा होती है। फिल्म सिटी बनने से लाभ होगा।
मुनीष शर्मा, लाइन प्रोड्यूसर
यहां फिल्म इंडस्ट्री बनी तो चंडीगढ़ में लाइन प्रोड्यूसरों की मौज होगी। यहां एडिटिंग, डांसिंग इंस्टीट्यूट भी खुलेंगे। निश्चित तौर पर फिल्म के व्यवसाय के साथ ही नए रोजगार शुरू होंगे।
गौरव गब्बर, लाइन प्रोड्यूसर
चंडीगढ़ में फिल्म सिटी बनना आवश्यक है। पंजाबी इंडस्ट्री अब तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म सिटी के बनने से प्रोड्यूसरों का खर्च बचेगा। टिकट नहीं खर्च करना होगा।
गुरलीन चोपड़ा, बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस
अभी भी कई फिल्मों की शूटिंग चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में होती है। फिल्म सिटी से यहां के नवोदित कलाकारों को लाभ होगा।
मनरीत कौर, बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस
चंडीगढ़ में फिल्म इंडस्ट्री की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही है। पंजाबी और बालीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां होती है। कलाकारों के साथ प्रोड्यूसरों और डायरेक्टरों की भागमभाग बचेगी।
हरीश वर्मा, बालीवुड एक्टर
प्रोडक्शन हाउस- दस
फिल्मों की शूटिंग हुई
सिंह इज किंग
वीर जारा
मौसम
वेस्ट इज वेस्ट
जीरो डार्क थर्टी
नमस्ते लंदन
कमांडो
सन आफ सरदार
हाईवे
बेशर्म
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
लंदन ड्रीम्स