फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को सम्मान देने के लिए शुक्रिया, सोनू सूद ने वीडियो पोस्ट कर मोगा विधायक का आभार जताया  

Wed, 06 Jan 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
अभिनेता सोनू सूद ने वीडियो पोस्ट कर मोगा विधायक का आभार जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद की मां के नाम पर मोगा में दशहरा ग्राउंड रोड का नाम किए जाने पर सूद ने मोगा के विधायक डॉ. हरजोत कमल का आभार व्यक्त किया है। एक वीडियो पोस्ट कर सूद ने कहा कि वे मोगा आएंगे और विधायक के साथ सेल्फी लेंगे।

विज्ञापन


पिछले दिनों विधायक डॉ. कमल ने मोगा में दशहरा ग्राउंड रोड का नाम अदाकार सोनू सूद की माता प्रोफेसर सरोज सूद के नाम पर रखा था। इस पर सोनू सूद ने विधायक का दिल से आभार व्यक्त करते वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि विधायक ने सड़क का नाम उनकी माता के नाम पर रखकर उन्हें बहुत बड़ी खुशी दी है। 

यह भी पढ़ें - सोनू सूद को मिला मां से जुड़ा खास तोहफा, भावुक हो उठा मसीहा, क्यों कहा- जल्द खींचूंगा सेल्फी
विज्ञापन


प्रोफेसर सरोज सूद मोगा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नामी हस्ती थी, इसलिए उनके नाम पर सड़क का नाम रखकर विधायक और मोगा वासियों ने उनकी माता को एक प्रकार की श्रद्धांजलि भी भेंट की है। सोनू ने कहा है कि उन्हें विदेशों से फोन आ रहे हैं और बधाईयां मिल रहीं है। वह इसका पूरा श्रेय विधायक डा. हरजोत और मोगा वासियों को देते हैं। 

दरअसल मोगा स्थित अभिनेता सोनू सूद के पैतृक निवास के पास उनकी मां स्वर्गीय प्रो. सरोज सूद के नाम पर रोड का शुभारंभ किया गया था। मोगा विधायक डॉ. हरजोत कमल और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर व बहनोई गौतम सच्चर ने इस सड़क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विधायक डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि प्रो. सरोज सूद खुद में एक संस्था थीं। उनके बहुत से विद्यार्थी उन्हें आज भी प्यार करते हैं और याद करते हैं। प्रो. सरोज सूद ने हमेशा ही अपने विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनने का गुर सिखाया था। साथ ही अपने बेटे को भी लोगों की मदद करने की सीख दी थी और आज अपनी मां के आशीर्वाद से सोनू सूद शोहरत की ऊंचाइयों पर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें